ऐलनाबाद 24 सितंबर( डॉ एम पी भार्गव) : शहर के तलवाड़ा रोड पर स्थित टिब्बी चौक का नाम आज महान स्वतंत्रता संग्रामी व कूका लहर के प्रमुख सतगुरु राम सिंह के नाम पर सतगुरु राम सिंह चौक रखा गया। इस चौक का उद्घाटन प्रसिद्ध इतिहासकार व किसान नेता का. स्वर्ण सिंह विर्क द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा, लोक पंचायत के मेंबर ऐलनाबाद और इलाके की नामधारी संगत बड़ी गिनती में मौजूद रही। किसान नेता सरबजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले बली सिंह गोराया व लोक पंचायत के अन्य मेंबरों ने इस चौक का नाम सतगुरु राम सिंह चौक रखने के लिए एक प्रस्ताव उस समय नगरपालिका को दिया था। लेकिन यह माग अभी तक पूरी नहीं हुई थी अब सरबजीत सिंह सिद्धू व गुरदीप सिंह गोराया द्वारा इस मांग को नए सिरे से उठाया गया तो स्थानीय नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इस चौक का नाम अब सतगुरु राम सिंह चौक रखा गया है। इस अवसर पर सबसे पहले गुरमीत सिंह चाना द्वारा अरदास की गई और सरबजीत सिंह सिद्धू ने मंच संचालन करते हुए ऐलनाबाद में सतगुरु राम सिंह चौक की जरूरत पर प्रकाश डाला। का. स्वर्ण सिंह विर्क ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सतगुरु राम सिंह जी द्वारा शूरू किए गए कूका आंदोलन के महत्व को बताते हुए व उनकी महान कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की यह यादगारें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है । इस मौके पर का. सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह गोराया,सुरेंद्र सिद्धू, गुरविंदर सिंह भट्टी ,निरवैर सिंह, सरपंच गुरमेल सिंह, सेवा सिंह, मास्टर गुरमेज सिंह सिद्धू
, हरदेव सिंह, प्रितपाल सिद्धू, गुरमीत सिंह, हरदयाल सिंह, सुखदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, बलराज सिंह, अनूप सिंह, का. गुरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, मक्खन सिंह हंजरा आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए महान इतिहास की निशानी को कायम रखने वाले इस यादगारी चौक के निर्माण में हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
