तीन युवकों ने युवक को घेर कर मारपीट कर लहूलुहान किया

तिजारा के मुंडाना गांव के दीपक सिंह पर 11 जून को तिजारा टोल प्लाजा के पास तीन लोगों ने हमला कर दिया, यह घटना करीब 11:00 बजे के लगभग बताई जा रही है। दीपक अपनी बुआ के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से शाहबाद में अपनी मौसी के घर जा रहे थे। शाहबाद जाने वाले रास्ते मैनाकी मोड पर दीपक गाड़ी से उतरे, इस समय दिल्ली नंबर की एक सफेद स्विफ्ट कर में से तीन लोग आए तथा दो लोगों ने चेहरा ढका हुआ था। हमलावरों ने लाठी और हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में दीपक की एक उंगली टूट गई और शरीर पर कई जगह चोटे आई, हमलावर दीपक को घायल कर फरार हो गए। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने दीपक की मदद की। दौरान उनकी मौसी की बेटी नीलम वहां पहुंची और उन्हें शाहबाद ले गई। दीपक को शक है की हमले के पीछे घटाल गांव के राजू का हाथ है। राजू के साथ दीपक की पुरानी रंजिश चल रही है। दीपक ने बताया कि राजू ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। यह लगातार उनका पीछा कर रहा था दीपक ने तिजारा थाने में मामला दर्ज कराया है और हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही और चोटो का मेडिकल मुआयना करने की मांग की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.