करीब 20 लाख रुपए की हेरोइन सहित तीन युवक काबू, सिरसा पुलिस नशे एवं नशेडियों को खत्म करने पर जी जान से लगी
ऐलनाबाद, 14 जनवरी( एम पी भार्गव) सिरसा क़े एस.पी दीपक सहारण ने बताया कि सिरसा पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जा से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव संतनगर क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिय़ा । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी बसन्त सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी गांव संतनगर,जिला सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से लाखों रुपए की 101 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना मे सीआईए ऐलनाबाद की एक अन्य पुलिस टीम गश्त के दौरान रानिंया थाना के वार्ड़ नंबर 12 में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाङी को देखकर अचानक वापस मुङकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र बन्ता सिंह निवासी वार्ड नंबर 12 रानियां को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि जिला कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बेगू रोङ सिरसा क्षेत्र से स्कूटी सवार एक नौजवान युवक बिंदू सिंह पुत्र भीम सैन निवासी गली नंबर 9 किर्ती नगर सिरसा को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 950 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानो को सौंपी गई है.
