अफीम की अनाधिकृत खेती न हो : डीएम

बदायूँः- जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में नार्काटिक के कार्यां की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अफीम की अवैध खेती न हो यह सुनिश्चित किया जाए। केवल लाइसेंसधारक ही खेती करें। उन्होने तस्करी से सम्बंधित किसी भी शिकायत व सूचना को पूरी गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
डीएम ने अफीम की खेती के लिए सारी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर लें। सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लें, जिससे अफीम की अनाधिकृत खेती न हो पाए। जितने रकबे का लाइसेंस दिया जाए उसके अनुसार अफीम की खेती होने दी जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि गांवों में बनने वाली अवैध मदिरा व बिकने वाले मिलावटी मदिरा पर तत्काल रोक लगाकर कार्यवाही की जाए। नियमित छापेमारी कर कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने 26 जनवरी को नशा मुक्ति से सम्बंधित शपथ सभी शैक्षणित संस्थाओं व कार्यालयों में दिलवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत के कारण होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए अफीम की अनाधिकृत खेती और तस्करी को प्रतिबंधित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जनपद की तहसील बिसौली, सदर, दातागंज एवं बिल्सी में इसकी खेती के लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.