रामपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई, बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर विधान परिषद के सदस्य हरि सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे,
बैठक में हरि सिंह ढिल्लों ने बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी और शिक्षक वा स्नातक चुनाव के संयोजकों, विधानसभा संयोजको को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी को ज्ञात है अगले वर्ष शिक्षक चुनाव होना है और हम सभी को मैं बताना चाहता हूं की चुनाव का प्रथम चरण आरंभ हो चुका है जल्दी ही हम सबको वोट बनाने की प्रक्रिया में तेजी लानी है, मतदाता पंजीकरण के लिए हम सभी को प्रत्येक विधानसभा के विद्यालयों में शिक्षकों को फार्म प्रदान करने हैं और हम कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है की फार्म सही तरीके से भरवा जाए और उन में कोई त्रुटि न रहे।। जल्दी ही वाटर पंजीकरण आरंभ होगा इसीलिए बेहतर है कि हम सब लोग अपनी तैयारी को पूर्ण करें और मतदाताओं का फॉर्म पूरा कर उनका पंजीकरण समय से कराए।। हम सभी को मिलकर पिछली बार से ज्यादा मतदाताओं का पंजीकरण करना है की आने वाले समय में चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा वोटो से अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजई बना सके।। बैठक में जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, चुनाव संयोजक विकास दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष महेश मौर्य, अनुज सक्सेना, संजय पाठक, देवेंद्र चौधरी, श्रीपाल ठाकुर, नवनीत चौधरी, अजय ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशीष गंगवार, सचिन ठाकुर, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
