- रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र । राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि सोनभद्र जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां विकास कार्यों के जरिए पर्यटन को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि सोनभद्र को भारत का स्विट्जरलैंड और राज्य की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है। यहां के समग्र विकास के साथ-साथ इसे प्रदूषणमुक्त ऊर्जा का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सोनभद्र जनपद में 12,000 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सोनभद्र को करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।
इन परियोजनाओं के लागू होने से विकास को नई दिशा मिलेगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना से लगभग 35,000 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जिले में एक मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो चुका है, जो स्थानीय युवाओं और मरीजों दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा

Hey there, khabrejunction.com is yours…
yes