मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू ,तीन अन्य वारदातों का खुलासा 

गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल बरामद किए

ऐलनाबाद ,16 मई ( एम पी भार्गव ) पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए मोटरसाइकिल चोरी  की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को गांव कोटली से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि बीती 14 मई को फुलकां निवासी गोगी पुत्र राय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोटरसाइकिल गांव फुलकां में स्कूल के पास खड़ा करके किसी काम के सिलसिले में चला गया था । कुछ समय बाद पीड़ित व्यक्ति ने वापिस स्कूल के पास आकर देखा तो मोटरसाइकिल कोई अज्ञात युवक द्वारा चोरी ले गया था । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर डिंग थाना में मोटरसाइकिल चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच सीआईए सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूराग जुटाते हुए आरोपी को गांव कोटली क्षेत्र से काबू कर लिया । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र संतू राम निवासी गांव कोटली जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान शहर सिरसा व डिंग थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की तीन अन्य वारदातें का भी खुलासा हुआ है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा चार मोटरसाइकिल बरामद किए है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे जहां भी मोटरसाइकिल नजर आता है,उसे चोरी कर लेता है और जब मोटरसाइकिल के अंदर पेट्रोल खत्म हो जाता है तो वहीं पर रोककर दुसरे का तलाश शुरु कर देता है । उन्होंने बताया कि वह नशा करने का आदि है,और अक्सर नशे की पूर्ती के लिए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.