दरबार साहिब से 1 साल की बच्ची का अपहरण करने वाली महिला को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार किया

श्री दरबार साहिब में हुआ था अपहरण, अमृतसर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

अमृतसर। सचखंड श्री दरबार साहिब परिसर से एक साल की बच्ची के अपहरण के सनसनीखेज मामले में अमृतसर पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 27 जून की सुबह करीब 10 बजे की है, जब शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ श्री गुरु रामदास निवास में ठहरी हुई थी। इस दौरान एक अज्ञात महिला उसकी एक साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गई।

पीड़ित द्वारा थाना ई-डिवीजन में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद एससीपी जसपाल सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की। तेजी से की गई कार्रवाई के चलते आरोपी महिला कुलवंत कौर को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने बच्ची का अपहरण क्यों किया और क्या इसके पीछे कोई गिरोह या अन्य आपराधिक मंशा है। मामले की जांच गहराई से जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.