मिर्जापुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद मिर्जापुर में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया।
396 मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। वहीं 397 मझवां विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ/एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित किया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि 396 मिर्जापुर एवं 397 मझवां विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी पोलिंग स्टेशनों पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs), बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) एवं सुपरवाइजर्स के माध्यम से मतदाता सूची प्रकाशित की गई है, ताकि आम मतदाता आसानी से सूची का अवलोकन कर सकें।
ईआरओ/नगर मजिस्ट्रेट 396 मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र तथा ईआरओ/एसडीएम सदर 397 मझवां विधानसभा क्षेत्र ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को अपने नाम की पुष्टि करने और आवश्यक संशोधन का अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते सूची की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
