- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर की काशीराम कॉलोनी में सामाजिक सेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। वीर खालसा सेवा समिति ने एक जरूरतमंद दृष्टिहीन दंपति की सहायता कर मानवता का परिचय दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि काशीराम कॉलोनी निवासी दयाराम और उनकी पत्नी फूलवती दोनों की आंखों की रोशनी नहीं है। दंपति अकेले रहते हैं और परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए समिति ने उन्हें चीनी, चाय पत्ती, बिस्किट, नमकीन, पंखा, वाटर कूलर, साबुन, सर्फ, प्लेट, गिलास, चम्मच सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराया। इसके साथ ही नगद आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
वीर खालसा सेवा समिति ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस दृष्टिहीन दंपति को किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर संस्था हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगी।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह, सेवा सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरपेज सिंह, वजीर सिंह और नारायण सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
