भोजपुरी फिल्म “साढ़ु जी नमस्ते” का ट्रेलर आउट, तीन फिल्मों का मुहूर्त पटना में संपन्न

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

पटना।सुयश स्पेक्टिकल प्राइवेट लिमिटेड एवं होंडा अनुराग मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “साढ़ु जी नमस्ते” का ट्रेलर पटना के किदवईपुरी स्थित होंडा भोजपुरी चैनल से भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर न सिर्फ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, बल्कि साथ ही तीन नई भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त भी पटना में किया गया।

इस अवसर पर जिन तीन भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त संपन्न हुआ, उनके नाम हैं—
“सांजन का घर प्यारा लागे”,
“महिमा गांव देवी की” और
“दिल का हाल सुने दिलवाला”।

फिल्म के निर्माता सुबीर कुमार ने बताया कि “साढ़ु जी नमस्ते” की पूरी शूटिंग बिहार के वैशाली और दलसिंहसराय में की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे शूटिंग सुचारु रूप से पूरी हो सकी। टीम के बेहतरीन तालमेल, सटीक योजना और कड़ी मेहनत के कारण फिल्म को समय पर पूरा करना एक बड़ी उपलब्धि रही। इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता ने कहा कि जब पटना में फिल्म का ट्रेलर होंडा भोजपुरी चैनल से रिलीज हुआ, तो उनका दिल गद-गद हो गया। उन्होंने फिल्म के निर्देशक रंजीत महापात्रा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ शानदार निर्देशन किया, बल्कि एक बेहतरीन यूनिट भी दी। वहीं सह-निर्माता यशवंत कुमार ने बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।

फिल्म के निर्देशक रंजीत महापात्रा ने बताया कि “साढ़ु जी नमस्ते” दर्शकों को मनोरंजन के शिखर तक ले जाने वाली फिल्म है। उन्होंने कहा, “फिल्म के सभी कलाकारों ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। कहानी, पटकथा, संवाद, गीत और नृत्य—हर पहलू पर बारीकी से काम किया गया है। फिल्म देखकर दर्शकों का मन करेगा कि इसे एक बार और देखें।”

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माता सुबीर कुमार और यशवंत कुमार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता। अंत में उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म का ट्रेलर जरूर देखें और अपना आशीर्वाद दें।

फिल्म से जुड़ी प्रमुख जानकारी

निर्माता: सुबीर कुमार, यशवंत कुमार

निर्देशक: रंजीत महापात्रा

सह-निर्देशक: मृत्युंजय यादव, सत्यप्रकाश, विश्वजीत विश्वा

प्रचारक: संजय भूषण पटियाल

कथा/पटकथा/संवाद: पप्पू प्रीतम

लाइन प्रोड्यूसर: बबली चंद्रा

गीत: प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती

संगीत: रजनीश मिश्रा

सिनेमैटोग्राफी: दयाशंकर सिंह

नृत्य निर्देशन: कुमार प्रीतम

मारधाड़: प्रदीप खड़का

रूप सज्जा: पिंटू सिंह

कला निर्देशन एवं प्रोडक्शन: विजय, पवन

कलाकार

फिल्म में सुधीर कमल, प्रियरंजन सिंह, सुजीत सुगना, माही खान, नीलम नीलू, रत्नेश बरनवाल, अनीता सिंह, प्रदीप शर्मा, सुजीत सार्थक, राजेश जी और कुमार प्रीतम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर रिलीज के साथ ही “साढ़ु जी नमस्ते” ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और भोजपुरी सिनेमा प्रेमी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.