राजस्थान भृगु भवन जनकल्याण ट्रस्ट, जयपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 26 जनवरी को

ऐलनाबाद, 16 जनवरी (डॉ. एम. पी. भार्गव)।राजस्थान भृगु भवन जनकल्याण ट्रस्ट, जयपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन विधिवत एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हो गया है। ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात उसी दिन ट्रस्ट की आम सभा की बैठक का भी आयोजन प्रस्तावित है। इसके साथ ही समाज के भवन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से तैयार की गई समाज की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

यह समस्त कार्यक्रम राजस्थान भृगु भवन, जयपुर में आयोजित होंगे।

ट्रस्ट की ओर से समस्त समाज बंधुओं, दानदाताओं, आजीवन ट्रस्टियों तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में पधारकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

निवेदक

डॉ. रामावतार शर्मा
मानसरोवर, जयपुर
प्रधान संरक्षक

निवर्तमान कार्यकारिणी

श्री मोतीलाल जी ढकारी, कटराथल – अध्यक्ष

श्री राजन प्रकाश जी रावल, सांगानेर – महामंत्री

श्री राम नारायण जी शर्मा, सांगानेर – कोषाध्यक्ष

नव निर्वाचित कार्यकारिणी

श्री कालीचरण जी भार्गव, चिड़ावा – अध्यक्ष

श्री कैलाश चंद जी भार्गव, गुड्डा साल्ट, शास्त्री नगर, जयपुर – महामंत्री

श्री महेंद्र कुमार शर्मा, हरसोली – कोषाध्यक्ष

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.