तीन दिवसीय लखीसराय फिल्म महोत्सव 2025 का भव्य समापन, बाल विवाह रोकथाम की शपथ से लेकर पैनल चर्चा, 1500से अधिक बच्चों ने देखी प्रेरणादायक फिल्में

लखीसराय।तीन दिवसीय लखीसराय फिल्म महोत्सव 2025 का आज भव्य समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और विभिन्न फिल्मों व कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता तथा सांस्कृतिक संवाद को नई दिशा मिली।
बाल विवाह रोकथाम की सामूहिक शपथ
सुबह लखीसराय संग्रहालय में जिलास्तरीय शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व जिला प्रोग्राम पदाधिकारी–आईसीडीएस एवं नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती बंदना पांडेय ने किया। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
महादेव सिनेमा हॉल में भी दर्शकों ने बाल विवाह रोकथाम की सामूहिक शपथ ली।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि शपथ ग्रहण, रैली, फिल्म प्रदर्शन और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के जरिए आमजन को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के प्रति संवेदनशील किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों का विवाह न होने दें।लखीसराय संग्रहालय, राज सिनेमा और महादेव सिनेमा में आज 1500 से अधिक बच्चों ने प्रेरणादायक फिल्मों का आनंद लिया और संवाद सत्रों में भाग लिया।

राज सिनेमा: ओवर, सेलशटीना एंड लारेंस, सरदार पटेल, परीक्षा, छेल्लो शो

महादेव सिनेमा: स्वाहा (छात्र–अभिभावक उपस्थिति)

“बिहार का सिनेमा और उसकी प्रासंगिकता” पर पैनल चर्चा

अजय ब्रह्मात्मज, डॉ. हितेंद्र के. पटेल, डॉ. निंदिता बनर्जी, अभिलाष शर्मा, विक्रम कुमार, ‘पंचायत’ फेम बुल्लु कुमार, अंकिता केरकेट्टा और महोत्सव संयोजक रविराज पटेल ने बिहार की कहानियों, भाषाओं और युवाओं की सिनेमा क्षमता पर महत्वपूर्ण विचार रखे। चर्चा दर्शकों की तालियों के साथ सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने अजय ब्रह्मात्मज, विक्रम कुमार, मोहित मट्टू, अंकिता केरकेट्टा, डॉ. नंदिता बनर्जी एवं सागर इंडिया सहित अन्य कलाकारों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशांत कुमार और पीयूष कुमार झा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रविराज पटेल ने किया।

फिल्म क्विज के विजेता:

1. आयुषी कुमारी – प्रथम
2. सुजीत – द्वितीय
3. अंजलि कुमारी – तृतीय
4. शर्मा दिव्यांश – चतुर्थ

पुरस्कार डीएम मिथिलेश मिश्र,डीईओ यदुवंश राम और नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा ने संयुक्त रूप से प्रदान किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.