मोदीनगर: ग्राम भनेड़ा में दो विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने रिबन काटकर कार्यों को जनता को समर्पित किया। ये निर्माण कार्य गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

उद्घाटित कार्यों में शामिल हैं—
1️⃣ जयचंद के मकान से निरंकार के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण — जिसकी अनुमानित लागत ₹6.05 लाख है।
2️⃣ भुल्लन के मकान से डुबाना मार्ग तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण — जिसकी अनुमानित लागत ₹8.53 लाख है।

दोनों विकास कार्य विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि (वर्ष 2025–26) के अंतर्गत पूर्ण किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी और हर गांव को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.