नाबालिक से दुष्कर्म और जबरन वसूली के मामले में पुलिस थाना शहर बल्लभगढ की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि पुलिस थाना शहर बल्लभगढ मे एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके स्कूल के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको बातों में फंसा कर दबाव डालकर लगभग 15 तोला सोने के आभुषण ले लिये। जिस शिकायत पर पुलिस थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल वासी भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म किया और दबाव बनाकर 15 तोले सोने के आभुषण ले लिये।

आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.