खासा बीएसएफ कैंप में टी-20 इंटर फ्रंटियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन

फाइनल मैच में बीएसएफ टिकणापुर की शानदार जीतखेलों से अनुशासन, देशभक्ति और टीम स्पिरिट को मिलती है मजबूती: गुरप्रीत सिंह भुल्लरबीएसएफ में खेलों की लंबी परंपरा, भविष्य में भी जारी रहेगी: डीआईजी एस.एस. चंदेल

अमृतसर:बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा अमृतसर सेक्टर के खासा बीएसएफ कैंप स्थित क्रिकेट मैदान में पहली बार आयोजित किया गया टी-20 इंटर फ्रंटियर क्रिकेट टूर्नामेंट आज शानदार फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। 16 दिसंबर को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न फ्रंटियरों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
फाइनल मैच के दौरान बीएसएफ टिकणापुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। मैच के दौरान दर्शकों को रोमांचक क्षण देखने को मिले और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ने इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बीएसएफ द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट बेहद सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बीएसएफ का खेलों के क्षेत्र में एक पुराना और गौरवशाली इतिहास रहा है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बीएसएफ के जवान देश का नाम रोशन करते आ रहे हैं। उन्होंने पंजाब की युवा पीढ़ी को खेलों से जुड़ने और अपनी पारंपरिक खेल विरासत को बनाए रखने का संदेश दिया।
वहीं बीएसएफ के डीआईजी एस.एस. चंदेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन चार समूहों में किया गया था, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। उन्होंने कहा कि खेलों से जवानों में अनुशासन, टीम भावना और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। बीएसएफ भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को जारी रखेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.