रामपुर। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के रामपुर जनपद में पदाधिकारी संगठन का ऐलान कर दिया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के दिशा-निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष वीरेश तरार के आह्वान पर की गई।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री परवेज़ खां और मुरादाबाद-बरेली मंडल अध्यक्ष प्रभात भारद्वाज की उपस्थिति में रामपुर जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खां की मौजूदगी में संगठन की घोषणा की गई। शाहबाज़ खां ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।
घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
संरक्षक: मेराज अहमद निजामी, असीम अजीज
उपाध्यक्ष: संदीप शर्मा, हरपाल यादव, फवाद खां, शारिक खां, सैयद अथर मियां
महासचिव: सैयद नदीम मियां
कोषाध्यक्ष: आज़म खां
मीडिया प्रभारी: नवाज़ खां
जिला सचिव: अलीम खां, इमरान खां
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खां ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत, निष्पक्ष और सक्रिय बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि संगठन ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देगा।
