एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुआवजा मामलों की एसडीएम ने की समीक्षा,लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय के सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिनियम के तहत पीड़ितों को देय मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं पात्र लाभुकों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में लखीसराय जिले के सभी प्रमुख,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.