ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्राओं ने बरेली मण्डल की प्रतियोगिता में दिखाया शानदार प्रदर्शन

बदायूं।  बरेली मण्डल के लगभग 26 सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं अक्सा अन्सारी (12 बी, विज्ञान संकाय) और स्वर्णिका सक्सेना (12 जी, कला संकाय) ने फाइनल प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई और अपनी योग्यता साबित की।

प्रतियोगिता के समापन पर, दोनों छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर स्कूल की अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता और प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया और उन्हें उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.