50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए निवाड़ी थाना प्रभारी, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

गाजियाबाद।गाजियाबाद के निवाड़ी थाना प्रभारी (एसएचओ) जयपाल सिंह रावत को विजिलेंस टीम मेरठ ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम द्वारा की गई ट्रैप कार्रवाई के तहत की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना निवाड़ी के एसएचओ जयपाल सिंह रावत एक मुकदमे से नाम निकालने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस संबंध में अबूपुर गांव के पूर्व प्रधान ने विजिलेंस टीम मेरठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी थाना प्रभारी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और विजिलेंस टीम द्वारा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.