लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यशील का अयोजन किया गया, प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, अभियान संयोजक और जिले के सोशल मीडिया संयोजक मौजूद रहे। प्रदेश कार्यशाला में आगामी अभियान महारानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के बारे में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन मिला, अभियान को जानकारी देते हुए कह गया, यह वर्ष पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती वर्ष है। उनका जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में इनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोधार कराया। प्रचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था। आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने 21 से 31 मई 2025 तक देश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती मनाने का निर्णय लिया है।
इस हेतु राष्ट्रीय कार्यशाला केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में 9 मई 2025 को संपन्न हो चुकी है और उत्तर प्रदेश की कार्यशाला आज सम्पन्न हुई।
लखनऊ कार्यशाला में रामपुर से जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, अभियान संयोजक महेश मौर्य, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पारुल अग्रवाल, जिला संयोजक सोशल मीडिया शुभम सक्सेना उपस्थित रहे।
