गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
हरियाणा की राजनीति में नेताओं की सादगी और उनकी निजी पसंद-नापसंद हमेशा चर्चा का विषय रही है। कहा जाता है कि कभी साधारण जीवन जीने वाले मनोहर लाल आज हिमाचल की हसीन वादियों में मिलने वाली महंगी गुच्छी की सब्ज़ी के शौकीन हो गए हैं, जो उनके बदलते जीवनशैली की झलक दिखाती है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी को सादा खिचड़ी पसंद है, जबकि भजनलाल की पसंदीदा मिठाई जलेबी रही है। उम्र के इस पड़ाव में भी किरण चौधरी खुद को फिट और फाइन बनाए हुए हैं। उनकी दिनचर्या इतनी संतुलित है कि वे उतना ही पानी पीती हैं, जितनी कैलोरी दिनभर में लेती हैं।
चौटाला को चटनी और लस्सी बेहद पसंद थी, जबकि चौधरी देवीलाल नाश्ते में भी चिकन खाने के लिए जाने जाते थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ब्लैक टी पसंद है, हालांकि एक समय में वे चेन स्मोकर भी रह चुके हैं।
दुमछला यह है कि हमें ज्यादातर नेताओं की निजी जिंदगी से जुड़ी कई जानकारियां होती हैं, लेकिन हम महात्मा गांधी के तीन बंदरों की नीति—“बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो”—का पालन करना ही उचित समझते हैं।
