किऊल महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न

विधायक रामानंद मंडल एवं डीएम मिथिलेश मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया शुभारंभ विधायक रामानंद मंडल एवं डीएम मिथिलेश मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया शुभारंभ

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय जिला प्रशासन एवं कला-संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किऊल महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुरुआत सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल,जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित मंचासीन अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका जागृति राठौर, निर्भय भारद्वाज एवं शिखा कुमारी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। भजन गायन के दौरान श्रोताओं ने तालियों और जयकारों के माध्यम से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

विधायक रामानंद मंडल ने महोत्सव की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं आयोजकों को बधाई दी।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि किऊल महोत्सव का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है। दूसरे दिन कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.