लोक समिति ने वरिष्ठ पत्रकार-संपादक कमल किशोर का किया अभिनंदन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई संदेश में की कार्यों की सराहना
- रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा
विशेष संवाददाता, औरंगाबाद।लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश के निर्देश पर प्रदेश लोक समिति के महामंत्री शिवजी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक कमल किशोर के सम्मान में सत्येंद्र नगर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक समिति के जिलाध्यक्ष जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव ने की।
उल्लेखनीय है कि कमल किशोर को बिहार विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति का स्थायी सदस्य मनोनीत किए जाने तथा प्रतिष्ठित संस्था बिजनेस इन बिहार की ओर से भारत विजनरी लीडर अवार्ड–2026 से सम्मानित किए जाने पर लोक समिति से जुड़े पांच जिलों—भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर एवं औरंगाबाद—के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन कर बधाई दी।
अभिनंदन समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश द्वारा भेजा गया बधाई संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर कमल किशोर को माला, अंगवस्त्र एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री शिवजी सिंह, संयोजक अजेय कुमार संतोष एवं संतोष कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।
अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कमल किशोर ने कहा कि लोक समिति निस्वार्थ भाव से समाज के लिए सकारात्मक और रचनात्मक कार्य कर रही है, जिसे हम सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम में लोक समिति के जिला संयोजक अजेय कुमार संतोष, अजय कुमार वर्मा, प्रो. नीलम रानी, संतोष कुमार सिंह, दीपक कुमार सिन्हा, सूरज कुमार, गांधीवादी किसान नेता एवं शाहाबाद प्रक्षेत्र लोक समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, शाहाबाद प्रक्षेत्र के महामंत्री भानु प्रकाश राय, रोहतास जिला लोक समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार, बक्सर जिला लोक समिति के संयोजक हीरालाल राय, कैमूर के संयोजक जेम्स फिलिपुस, भोजपुर के राधेश्याम एवं सुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
khabre junction
