ग्राम पंचायत रोरी के कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, चार एसी बैट्री लेकर चोर फरार, पहले भी हो चुकी है चोरी

मोदीनगर। ग्राम रोरी के ग्राम पंचायत कार्यालय से एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम प्रधान के अनुसार अगस्त महीने में कार्यालय के लिए चार एसी मंगाए गए थे, जिन्हें अभी तक लगाया भी नहीं गया था। बीती रात चोरों ने कार्यालय की दीवार तोड़कर चारों एसी की बैट्रियां चोरी कर लीं और फरार हो गए।

ग्रामवासियों ने बताया कि यह चोरी कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पंचायत कार्यालय में चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है। लगातार चोरी की घटनाओं ने ग्रामवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है और मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस बार चोरी का खुलासा कर पाती है या नहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.