थाना खजुरिया में नवनिर्मित मैस का विधिवत उद्घाटन, चौकीदारों को कंबल वितरित

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर के थाना खजुरिया परिसर में नवनिर्मित मैस का विधिवत उद्घाटन रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान पुलिसकर्मियों की सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस भोजनालय का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैस जैसी मूलभूत सुविधाएं पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और समयबद्ध व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए उपस्थित चौकीदारों को कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने चौकीदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.