प्रेमिका युवती का हत्यारा प्रेमी गिरफ़्तार, दुष्कर्म के बाद गला घोटकर की थी हत्या

मीरापुर। प्रयागराज में हुई प्रेमिका युवती की हत्या करने वाले उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में हत्यारे ने हत्या से पूर्व प्रेमिका के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था।पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया।

करीब आठ दिन पूर्व कस्बें के मौहल्ला लाडो वाला कुंआ निवासी दो बच्चों का बाप विपिन पुत्र राधेश्याम प्रेम सम्बन्धों के चलते कस्बे की एक युवती को भगा ले गया था तथा दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए प्रयागराज पहुँचे थे।जहाँ प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी थी।इंस्पेक्टर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हत्यारे विपिन को गांव शिवपुरी के बस स्टैंड के समीप से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह भागने की फिराक में था।पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी विपिन ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि वह प्रेमिका को लेकर प्रयागराज पहुँचा था जहाँ उसके अधिवक्ता ने उसके शादीशुदा होने के चलते कोर्टमेरिज होने से इनकार कर दिया तथा लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी किन्तु प्रेमिका इस बात के लिए तैयार नही हुई और दोनों वहाँ से होटल चले आये इसी बात को लेकर प्रेमिका युवती नाराज हो गई और वह शादी की जिद पर अडिग थी जिससे नाराज हत्यारोपी प्रेमी ने पहले युवती की जमकर पिटाई की और फिर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।तथा बाद में सोते समय उसके मुँह पर कपड़ा रखकर दम घोटकर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने होटलकर्मियों को युवती की तबीयत खराब होने की बात बताई और एम्बुलेंस बुलाने की बात कही तथा होटलकर्मियों को एम्बुलेंस बुलाने की बात में उलझाकर आरोपी प्रेमिका के शव को कार में डालकर स्वयं अस्पताल ले जाने की बात कहकर वहाँ से मीरापुर की ओर रवाना हो गया।जहाँ बीआईटी पुलिस चौकी के समीप आरोपी पुलिस को देखकर शव कार में छोड़कर फरार हो गया था।

मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है हत्यारोपी
प्रेमिका युवती की हत्या करने वाले विपिन का पुराना लम्बा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है आरोपी पूर्व में शराब की तस्करी करता था तथा क्षेत्र में उसकी पहचान शराब माफिया की है उस पर करीब आधादर्जन मुकदमें दर्ज है और वह मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.