उद्घाटन में सांसद की कट्टरपंथी सोच नज़र आई: फरहत अली खान

रामपुर। बमनपुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए निर्माण कार्यों के उद्घाटन समारोह के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यक्रम में सांसद मुहीब उल्ला खान और नगर विधायक को संयुक्त रूप से उद्घाटन करना था, लेकिन सांसद के रवैये ने माहौल को चर्चा का विषय बना दिया।

जानकारी के अनुसार, जब प्रशासन की ओर से शुभारंभ के लिए भारतीय परंपरा अनुसार नारियल चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई, तो सांसद मुहीब उल्ला खान ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया और कहा कि “हम दुआ कर सकते हैं।” सांसद के इस बयान और व्यवहार को कई लोगों ने भारतीय परंपराओं का अपमान बताया।

समाजसेवी फरहत अली खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांसद को यह समझना चाहिए कि वे केवल मौलाना नहीं, बल्कि रामपुर संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि भी हैं। इस तरह की कट्टर सोच समाज में समरसता, प्रेम और सौहार्द के लिए हानिकारक है।

उन्होंने कहा कि सांसद को स्पष्ट करना चाहिए कि यह निर्णय समाजवादी पार्टी की नीति थी या उनका व्यक्तिगत धार्मिक दृष्टिकोण। फरहत अली खान ने कहा कि “जब हम भारत में रहते हैं, तो हमें भारतीय परंपराओं का भी सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यही हमारी सांस्कृतिक एकता की पहचान है।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.