“बिसौली विधानसभा में विधायक खेल स्पर्धा का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित”

बदायूं।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा विधानसभा बिसौली क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का दूसरा दिन ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा से भरपूर रहा। मिनी स्टेडियम बगरेन में आयोजित वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन जीता।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम

जूनियर बालक वर्ग — करखेरी की टीम विजेता

सब जूनियर बालक वर्ग — वजीरगंज की टीम विजेता

सीनियर बालक वर्ग — बगरेन की टीम विजेता

कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता

सीनियर बालक वर्ग

चंद्रकेश — 80 किग्रा

विजेंद्र — 60 किग्रा

अमरदीप — 55 किग्रा

जूनियर बालिका वर्ग

शालिनी — 68 किग्रा

नंदिनी — 45 किग्रा

सब जूनियर बालक वर्ग

मोनू — 44 किग्रा

प्रियांशु — 50 किग्रा

बैडमिंटन प्रतियोगिता

सब जूनियर बालक वर्ग — साहिल हुसैन — प्रथम स्थान

सीनियर वर्ग — आमिर — प्रथम स्थान

जूनियर बालक वर्ग — अमन — प्रथम स्थान

विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री कुशाग्र सागर ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न सिर्फ हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल और मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीटीआई मुनीश शर्मा, अजय कुमार, विजेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समस्त दैनिक समाचार पत्रों से निवेदन है कि इस समाचार को निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.