“उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बदायूँ दौरा 16 दिसंबर को, श्री अन्न जागरूकता हेतु रोड शो का आयोजन”

बदायूँ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्रीसीरियल घटक) 2025-26 के तहत जनमानस को श्री अन्न (मिलेट्स) के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद स्तर पर भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित होंगे।

16 दिसंबर को होगा रोड शो

रोड शो 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार, पूर्वान्ह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसका उद्देश्य लोगों को मिलेट्स के महत्व, पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना है।

यह रहेगा रोड शो का मार्ग

रोड शो निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेगा—

बदायूँ क्लब

भामाशाह चौक

ओवर ब्रिज

डॉ. संतोष सिंह तिराहा

लक्ष्मीबाई चौक (डीएम चौराहा)

और इसके बाद ऑडिटोरियम, डायट कैंपस पर कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने और जनता को पोषक अनाज की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जनपदवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.