गुरुग्राम की ज़हरीली हवा पर मंत्री का बयान बना ‘जले पर नमक’ — बोले, चिंता न करें, जल्द आएगा वैज्ञानिक समाधान
तो दूसरी तरफ पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह का जले पर नमक छिड़कने वाला बयान
गुस्ताख़ी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण, कोहरे और धुंध ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई लोग सांस की समस्या और आंखों में जलन से परेशान होकर अस्थायी रूप से शहर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है, ऐसें में पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह का बयान जले पर नमक छिड़कने वाला है.
मंत्री राव अब कह रहे है कि चिंता न करें, केंद्र सरकार से बातचीत करके इस समस्या का स्थायी और वैज्ञानिक समाधान निकाला जाएगा। प्रदूषण को केवल अस्थायी उपायों से नहीं, बल्कि तकनीकी और पर्यावरणीय योजनाओं से नियंत्रित किया जाएगा।”
