सरकारी राशन व्यवस्था में जारी फर्जीवाड़े पर अब लखीसराय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया

सदर एसडीएम प्रभाकर कुमार ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर तक सभी अपात्र राशन कार्डधारियों का सत्यापन होगा पूरा

लखीसराय(सरफराज आलम)जिले में सरकारी राशन व्यवस्था में जारी फर्जीवाड़े पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। करदाता होने के साथ ही वास्तविक वाहन स्वामी की श्रेणी में आने वाले, बड़े भवनों के मालिक और लग्ज़री वाहनों से चलने वाले कई अपात्र लोग अब तक सस्ता सरकारी राशन लेते पाए गए हैं। ऐसे लाभुकों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है और जिला प्रशासन ने इनके विरुद्ध सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जांच में बड़े पैमाने पर संदिग्ध राशन कार्ड सामने आए हैं। 15 दिसंबर तक दूसरे चरण के सस्पेक्टेड राशन कार्ड डेटा वेरिफिकेशन रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 15,783 राशन कार्डों को सत्यापन के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें से 9,055 कार्डों का ऑनलाइन डेटा वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, जबकि 6,728 कार्डों का सत्यापन अभी लंबित है। जिले में अब तक कुल 57.37 राशन कार्ड का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।प्रखंड स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार पिपरिया प्रखंड में 1,098 तथा रामगढ़ चौक प्रखंड में 1,407 राशन कार्डों की जांच पूरी कर ली गई है। इन दोनों प्रखंडों में एक भी मामला लंबित नहीं है और 100 प्रतिशत सत्यापन कर लिया गया है।
लखीसराय सदर प्रखंड में कुल 2,497 कार्डों में से 1,925 का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 572 लोगो का वेरीफिकेशन पेंडिंग है।यहाँ निपटान प्रतिशत 77.09 है। हलसी प्रखंड में 2,300 कार्डों में से 1,700 कार्डों का सत्यापन कर 73.91 प्रतिशत निपटान दर्ज किया गया है। बड़हिया प्रखंड में 2,531 कार्डों में से 1,610 कार्डों का सत्यापन किया जा चुका है।
वहीं चानन प्रखंड में 2,089 कार्डों में मात्र 356 लाभुकों का ही सत्यापन हो पाया है, जिससे निपटान प्रतिशत 17.04 रहा। सूर्यगढ़ा प्रखंड में 3,861 कार्डों में से 959 कार्डों का सत्यापन हुआ है और यहां 24.84 प्रतिशत निपटान दर्ज किया गया है।सदर एसडीएम प्रभाकर कुमार ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर तक सभी अपात्र राशन कार्ड धारियो का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभुकों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.