भारतीय शिक्षण मंडल ने डॉ विशाल सैनी को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु किया सम्मानित

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव ): पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान हिसार में आयोजित 5 दिवसीय स्वदेशी मेले के तीसरे दिन स्वदेशी जागरण मंच द्वारा अग्रसेन भवन में भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वाधान में समृद्ध भारत-महान भारत के तहत् प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं प्राध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ऐलनाबाद निवासी प्रवक्ता डॉ विशाल सैनी को शिक्षा के क्षेत्र में तथा समाज हेतु उपयोगी जेल-कैदियों पर किए गए शोध कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल जी, राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख दीपक शर्मा, प्रांतीय संगठक कुलदीप पूनिया, भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र भारद्वाज, गुरु जम्भेश्वर विश्विद्यालय के कुलगुरु प्रो नरसी राम बिश्नोई, लुवास के कुलगुरु प्रो विनोद कुमार वर्मा, चौधरी देवी लाल विश्विद्यालय के कुलगुरु प्रो विजय कुमार व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत संगठन मंत्री गणपति तेती विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ पवन कुमार मुख्यातिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा कृषि विश्विद्यालय के जैवप्रौद्योगिकी के अधिष्ठाता डॉ के डी शर्मा तथा प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र भारद्वाज ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.