नन्दी तिराहे पर दबंगों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नन्दी तिराहे (गोलगड्डा) के पास मंगलवार रात एक ऑटो रिक्शा चालक और उसकी पत्नी को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित ऑटो का शीशा तोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी शालिनी यादव और बच्चे को लेकर घर जा रहा था। गोलगड्डा तिराहे पर खड़े होकर पति-पत्नी आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी दो-तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी पत्नी से अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने चालक को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पर पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल कबीर चौरा भेजकर इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.