सोलह जून से चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

कोटकासिम तहसील के कान्हड़का ग्राम में जिला पतंजलि योग समिति के मार्गदर्शन में 16 जून से चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आज समापन हुआ।
पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी सत्यवीर सत्यार्थी ने जानकारी दी है कि क्षेत्र के गांव कान्हड़का में पांच दिवसीय योग शिविर में अनुभवी और दक्ष योग प्रशिक्षक बाबूलाल तथा पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी श्रीमती नीलम आर्य, महिला प्रभारी अजय पाल जी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट प्रभारी अनिल आर्य तथा राजवीर जी जिला संगठन प्रभारी के मार्गदर्शन में, सभी आयु वर्ग के लगभग 60 से 70 महिलाओ, पुरुषों एवं बच्चों ने संपूर्ण आरोग्य लाभ के लिए योग आसन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, योग जॉगिंग, दंड बैठक आदियोग की विविध विधाओं का अभ्यास किया।

The five day yoga camp which was going on from 16th June concludedइस अवसर पर समस्त मत, पंथ एवं जातियों की जड़ता से नित्य मुक्त योग धर्म को युग धर्म बनाने की सनातन प्रेरणा और चरित्रवान भारत बनाने के संकल्प के साथ शिविर का समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.