प्रधानमंत्री की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा यादव समाज मोदी के साथ – सुभाष यदुवंश

सिकन्द्राबाद– क्षेत्र के प्रधान फ़ार्म हाउस पर यादव समाज मोदी के साथ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा यादव समाज मोदी के साथ खड़ा होने को बेताब है l समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने परिवार के सिवाय कभी किसी यादव को आगे नहीं बढ़ने दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने यादव समाज को सबसे ज्यादा सम्मान देने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया ,भूपेंद्र यादव को केंद्रीय मंत्री, नित्यानंद को केंद्रीय मंत्री , नंद किशोर यादव को विधासभा में स्पीकर बना कर समाज को सम्मान देने का काम किया है । भाजपा ने मुझ जैसे एक गरीब किसान के बेटे को विधान परिषद का सदस्य, दो बार प्रदेश का मंत्री, प्रदेश का महामंत्री, युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया है l भाजपा में आपकी योग्यता पर निर्भर करता है कि आप क्या बन सकते हैं और क्या नहीं l कार्यक्रम में मनोज यादव, लोकेश यादव समेत हज़ारो की संख्या में यादव समाज सम्म्मलित हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.