ऐलनाबाद फर्टिलाइजर एसोसिएशन का पुनर्गठन गौरव सहारण बने प्रधान

ऐलनाबाद,21 जनवरी ( एम पी भार्गव ): ऐलनाबाद फर्टिलाइजर एसोसिएशन क़ी मीटिंग ऐलनाबाद की अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 115 पर आयोजित की गई जिसमें ऐलनाबाद फर्टिलाइजर एसोसिएशन का प्रधान सर्वसम्मति से गौरव सहारण को नियुक्त किया गया , बाकी सभी सदस्यों को पूर्व की भांति नियुक्त किया गया। फर्टिलाइजर एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त होने के पश्चात संगठन के तमाम सदस्यों ने गौरव सहारण को बधाई और शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त प्रधान गौरव सहारण ने संगठन के प्रत्येक सदस्य का आभार जताया। गौरव सहारण नें संगठन को विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगें और ऐलनाबाद फर्टिलाइजर एसोसिएशन को और मजबूत करने के लिए जोर-शोर से ताकत लगाई जाएगी। इस मौके पर ऐलनाबाद फर्टिलाइजर एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.