हरदोई युवा महोत्सव के आठवें दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता और किड्स रैम्प शो से सजी मनमोहक शाम

  • रिपोर्ट: सुमित श्री

हरदोई।; भूरज सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे हरदोई युवा महोत्सव के आठवें दिवस का आयोजन रचनात्मकता, रंगों और मासूमियत से भरपूर रहा। दिन के प्रथम चरण में जहाँ मेहंदी प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों की कलात्मकता को मंच दिया, वहीं द्वितीय चरण में नन्हे-मुन्ने बच्चों के किड्स रैम्प शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने शाम को जीवंत बना दिया।

प्रथम चरण में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी, निशा, वंदना सहित 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक मेकअप आर्टिस्ट प्रिया सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंत्री एवं समाजसेविका प्रियंका सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर किया। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। प्रतियोगिता का संयोजन मोनिका शर्मा ने किया, प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रिया ने संभाली और संचालन स्मृति मिश्रा द्वारा किया गया।

वहीं द्वितीय चरण में बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। देर शाम तक आयोजित किड्स रैम्प शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अध्यांश, मिष्टी, यशराज, गरिमा सहित 40 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर अपनी उपस्थिति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा माँ शारदे को पुष्प अर्पित कर की गई। इस आकर्षक कार्यक्रम का संयोजन प्रिया सिंह ने किया, जबकि संचालन मनीष कुमार ने संभाला।

आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागी बच्चों को बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राम अवस्थी, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव, भानु, अंशु गुप्ता सहित आयोजक गणों का मुख्य सहयोग रहा। वहीं ऋषभ राजवंशी, प्रियांशु भारती, जतिन अवस्थी, नीरज अस्थाना, मोनिका शर्मा, प्रिया कश्यप, राहुल डी.जे. आदि ने व्यवस्थाओं में विशेष योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

हरदोई। भूरज सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे हरदोई युवा महोत्सव के आठवें दिवस का आयोजन रचनात्मकता, रंगों और मासूमियत से भरपूर रहा। दिन के प्रथम चरण में जहाँ मेहंदी प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों की कलात्मकता को मंच दिया, वहीं द्वितीय चरण में नन्हे-मुन्ने बच्चों के किड्स रैम्प शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने शाम को जीवंत बना दिया।

प्रथम चरण में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी, निशा, वंदना सहित 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक मेकअप आर्टिस्ट प्रिया सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंत्री एवं समाजसेविका प्रियंका सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर किया। आयोजकों ने दोनों अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। प्रतियोगिता का संयोजन मोनिका शर्मा ने किया, प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रिया ने संभाली और संचालन स्मृति मिश्रा द्वारा किया गया।

वहीं द्वितीय चरण में बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। देर शाम तक आयोजित किड्स रैम्प शो और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अध्यांश, मिष्टी, यशराज, गरिमा सहित 40 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर अपनी उपस्थिति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा माँ शारदे को पुष्प अर्पित कर की गई। इस आकर्षक कार्यक्रम का संयोजन प्रिया सिंह ने किया, जबकि संचालन मनीष कुमार ने संभाला।

आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागी बच्चों को बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राम अवस्थी, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव, भानु, अंशु गुप्ता सहित आयोजक गणों का मुख्य सहयोग रहा। वहीं ऋषभ राजवंशी, प्रियांशु भारती, जतिन अवस्थी, नीरज अस्थाना, मोनिका शर्मा, प्रिया कश्यप, राहुल डी.जे. आदि ने व्यवस्थाओं में विशेष योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.