ड्राइवर अपनी पत्नी को कहते टूर तो दो दिन का है लेकिन अगर राव ने पकड़ कर मंत्री बना दिया तो कह नहीं सकता

गुस्ताखी माफ हरियाणा –पवन कुमार बंसल

अहीरवाल के कदावर नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह को नमन। उनके कई किस्से मशहूर हैं।

एक किस्सा, हरियाणा की राजनीति पर 27 साल पहले लिखी मेरी किताब हरियाणा के लालों के सबरंगे किस्से से—

उनके मंत्रिमंडल में काफी मंत्री थे। उन दिनों पंजाब से ट्रक ड्राइवर हरियाणा होकर राजस्थान जाते थे और उनकी पत्नी पूछती थी कि कब वापस आओगे। वे कहते थे कि टूर तो दो दिन का है, लेकिन यदि राव साहिब ने पकड़ कर मंत्री बना दिया तो कह नहीं सकते।

राव साहिब ने बाजरे का काफी अच्छा भाव दिलाया था। उनके हटते ही भाव कम हो गए। तब लोग कहते थे— “राव आया, भाव आया; राव गया, भाव गया।”

जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जब इंदिरा गांधी के सितारे गर्दिश में थे, तब राव साहिब ने उन्हें समर्थन देकर ताकत दी थी।

वे इतने लोकप्रिय थे कि अहीरवाल के एक नेता ने अपने बेटे का नाम ही वीरेंद्र रख दिया था।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.