युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुआ गाड़ी चालक, अज्ञात पर केस दर्ज

ऐलनाबाद:  ऐलनाबाद के ममेरा रोड पर रविवार रात एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 8 निवासी विजय शर्मा, जो सब्जी मंडी में केला गोदाम में काम करता है, रात करीब 10 बजे सब्जी मंडी से घर जा रहा था। ममेरा चौक के पास एक गाड़ी आई, जिसमें बैठे व्यक्ति ने विजय को अपने पास बुलाया और कहा कि उसे फोन करना है। विजय ने अपना मोबाइल दे दिया, लेकिन जब उसने अपना मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने अचानक मोबाइल छीन लिया और गाड़ी चलाकर फरार हो गया।

विजय ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कहा कि आरोपी का जल्द पता लगा लिया जाएगा और उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.