- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मीरजापुर 10 जून 2026: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा जनपद के समस्त संस्था प्रभारियों/डिपो प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के दौरान समस्त संस्था के संस्था प्रभारियों एवं डिपो प्रभारियों को एन०एफ०एस०ए० उठान/गेहूँ भण्डारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सर्वप्रथम विगत समीक्षा बैठक की जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन की स्थिति संतोषजनक पायी गयी साथ ही उनके द्वारा यह भी निर्देश दिये गये है कि आगामी दिनों में गेहूँ क्रय कार्य में प्रगति के साथ-साथ उसका सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम को तत्परता से किया जाये किसी भी दशा में अत्यधिक मात्रा में क्रय केन्द्र पर गेहूँ शेष न रहे।
बैठक में उपस्थित भारतीय खाद्य निगम/एस०डब्लू०सी० को निर्देश दिये गये है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत खरीद सत्र में मात्र 05 दिन शेष है जिसको दृष्टिगत रखते हुये पूरी गति से भारतीय खाद्य निगम के समस्त डिपो पर प्रतिदिन कम से कम 50 वाहनों का उतार कराये जिसमें भारतीय खाद्य निगम द्वारा लिये गये नये वैकल्पिक गोदामों पर कम से कम 10 ट्रक प्रतिदिन अहरौरा मण्डी में 8 ट्रक प्रतिदिन, सुखवीर एग्रो में 15 ट्रक प्रतिदिन गेहूँ के वाहनों का उतार कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
एन०एफ०एस०ए० के अन्तर्गत खाद्यान्न उठान की समीक्षा पर निर्देश दिये गये है कि शीघ्रतिशीघ्र माह जुलाई के सापेक्ष तेजी से भारतीय खाद्य निगम डिपो पर उपलब्ध हो रहे वाहनों का उठान कराये ताकि खरीदे गये गेहूँ की भण्डारण हेतु क्षमता उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित कर ले कि किसी भी क्रय केन्द्र पर बोरों की कमी के वजह से कृषक का गेहूँ क्रय करने में समस्या न उत्पन्न होने पाये। गेहूँ डिलीवरी हेतु पर्याप्त संख्या में लेबरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु एस०डब्लू०सी० को निर्देश दिये गये कि उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में लेबर डिपो पर पर्याप्त उपलब्ध रहती है अब कोई समस्या नहीं है।
बैठक मे जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, श्री चन्द्रपाल, भारतीय खाद्य निगम, मुख्यालय, वाराणसी, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता)/सहायक विकास अधिकारी, सहकारिता, प्रबन्धक गुण नियंत्रक, भारतीय खाद्य निगम, मीरजापुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस०डब्लू०सी०, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, मुख्य प्रेषण प्रभारी, मीरजापुर व प्रेषण प्रभारी, पगार, जिला प्रबन्धक, पी०सी०यू०, यू०पी०एस०एस० एवं नैफेड, मीरजापुर, मण्डी निरीक्षक, मीरजापुर सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहें।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
