बिलारी के युवक का रामपुर में मिला सिर कटा शव, पुलिस में मचा हड़कम

रामपुर: रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास एक सिर कटी लाश मिलने से पुलिस में हड़काम मच गया। शव की पहचान मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी शानू के रूप में हुई है।

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है, और शव के सही कारणों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसका पता लगाने के लिए पूरी तरह से जांच की जा रही है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.