निर्माण कार्य मजबूती एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए: इन्द्र विक्रम सिंह

जिलाधिकारी ने किया पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण

गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्माण के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ होना चाहिए, किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निर्माण कार्य से सम्बंधित सभी अधिकारी लगातार निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते रहे और उन्हें अपडेट करते रहे।

निर्माण कार्य मजबूती, पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, एडीएम एलए राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार, एसडीएम न्यायिक मोदीनगर राजेन्द्र शुक्ला, नायब तहसीलदार, पीडब्लूडी अधिकारियों सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.