व्यापारी की पतंग के चायनीज मांझा से कटी गर्दन, निजी अस्पताल में घायल व्यापारी का ढाई घंटे चला ऑपरेशन

रामपुर। शहर के रहने वाले नासिर खां ट्रांसपोर्टर अपनी पत्नी जीनत के साथ सुबह 7 बजे अपने घर थाना कुंडा से बाइक पर निकले थे।
बरेली गेट से होते हुए पहाड़ी गेट पर पहुंचे, उन्हें बिलासपुर गेट पर एक जनाजे की नमाज में शामिल होना था।
अचानक चेहरे पर मांझा आने पर उन्होंने अपने आप को बचाने का प्रयास किया। तभी जिससे उनके हाथ की उंगली और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। पीछे उनकी पत्नी जीनत बाइक पर बैठी थी। वह भी बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें रामपुर के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।जहाँ उनका उपचार चल रहा है, वही उनके पति को चायनीज मांझा से घायल होने पर आरिफ सिद्दीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इनका ऑपरेशन किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.