श्रीनाथ सिंह बौद्ध की अध्यक्षता मे दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने सम्राट अशोक की 2359वीं जयंती मनायी !

पटना 5 अप्रैल 2025 ! महान सम्राट अशोक जन्माष्टमी समारोह का आयोजन दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा गौतम बुद्ध विहार पटना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बुद्ध वंदना त्रिशरण एवं पंचशील पाठ के साथ भदंत प्रज्ञा दीप महाथेरो ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के ट्रस्टी चेयरमैन माननीय चंद्रबोधी पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक के मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति के मार्ग पर प्रशस्त्र होगा। विशिष्ट अतिथि शंकर राव ढे़गरे ने कहां की विश्व में फैल रहे कटुता एवं विद्रोश की भावना का समूल विनाश बुद्ध के रास्ते ही हो सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के उपाध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा कि धम्म एवं धर्म दोनों अलग-अलग है । धम्म से धर्म को शासित नहीं किया जा सकता। धम्म को शासित करने के लिए धम्म को अपनाना होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत जगदेव पथ जक्कनपुर एवं बोरिंग रोड से महान सम्राट अशोक शोभा यात्रा गौतम बुद्ध विहार पहुंचने पर स्वागत के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में अरविंद कुमार तिवारी, प्राचार्य शाक्यमुनी कॉलेज बोध गया, बीडी सुजात राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष समता सैनिक दल ब्रजकिशोर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष समता सैनिक दल, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, सुरेश गौतम, दागी सुभाष कुमार, विनोद सिंह कुशवाहा डी एनसी सिंह आजाद, गोपाल जी सिंह, अशोक कुमार मौर्य, कामेश्वर कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार अंबेडकर आदि ने भी संबोधित किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बुद्ध सेवक प्रसाद ने किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.