- रिपोर्ट: हरिश्चंद चंद्र
मिर्जापुर: भारतीय जनता पार्टी के नगरिया मंडल की ओर से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरिया मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नगरिया मंडल के कार्यकर्ता सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में एकत्रित हुए, जहां बाबूजी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह हिंदुत्व के पुरोधा थे। उन्होंने बाबरी विवाद से जुड़े कलंक को मिटाने तथा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखे जाने का मार्ग प्रशस्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह भारत के हिंदुओं के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मंत्री ओम सिंह सागर व रवि दिवाकर, मंडल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, अतर सिंह बघेल, देवेंद्र बघेल, अनुज गौर, बबलू बघेल, हरिश्चंद्र बघेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
