आखिर भाजपा ने माना कि GST गलत तरीके से लगाई- बियानी
बोट चोरी के मुद्दे से घबराई भाजपा दर दर भटक रही है
ऐलनाबाद , सिरसा 30 सितंबर ( एम पी भार्गव ): भाजपा द्वारा जीएसटी महा उत्सव बनाने पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद बियानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “सो चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली” यह मुहावरा आज भाजपा नेत्रतब पर बिल्कुल लागू होता है। बियानी ने कहा कि लगभग 8 वर्ष पूर्व गलत तरीके से व्यापारी जगत पर जीएसटी लगाकर आम जनता की जेब काटी गई। इससे महंगाई चरण सीमा पर भी पहुंची आज जीएसटी सिलेब में परिवर्तन करके अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने के लिए बेह दर-दर भटक रहे हैं। बियानी ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नेतृत्व ने जल्द बाजी में देश के अंदर गलत तरीके से जीएसटी लगाई थी ना ही उन्होंने किसी व्यापारी जगत संगठन से संपर्क किया और ना अर्थशास्त्री से परामर्श किया,बिना विचार विमर्शकर गलत तरीके से जीएसटी लगाकर आम जनता की करोड़ों रुपए की पसीने की कमाई डकारने के बाद आज जीएसटी सिलेबस के अंदर परिवर्तन करके वह उत्सव बनाकर भाजपा क्या सिद्ध करना चाहती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि असल में तो यह बात है कि राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर वोट चोरी का इल्जाम आम जन की मुहिम को बनते देख जनता का ध्यान इस मुद्दे से भटकने के लिए इस प्रकार की यह नई नौटंकी चालू की है।उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि किस प्रकार से भाजपा ने जीएसटी को गलत तरीके से लगाकर हजारों करोड़ों रुपए की मेहनत की लोगों की कमाई दकारी और आज वोट चोरी करके राज में बन। परंतु देश की जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। वह शीघ्र ही सड़कों पर आकर भाजपा नेत्र तब का विरोध करने का मन बना चुकी है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के नेता जब उन के पास आये तो उन से यह जरूर पूछे कि क्या बह GST के माध्यम से पूर्व में लूटा गया पैसा लोटा कर अपनी गलती मानेगें।
