राजदूत ने नवेद मियां को भेंट किया वर्ल्ड कप सोवेनिरl

रामपुर। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन काउसिनो द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को वर्ल्ड कप सोवेनिर भेंट कर सम्मानित किया गया। अर्जेंटीना और भारत अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि अर्जेंटीना व भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध दशकों से मौजूद हैं। अर्जेंटीना का दिल्ली में दूतावास और मुंबई में महावाणिज्य दूतावास है, जबकि भारत का ब्यूनस आयर्स में दूतावास है। दोनों देश जी-20 , ग्रुप ऑफ 24 और ग्रुप ऑफ 77 के सदस्य हैं । अर्जेंटीना के राजदूत प्रतिष्ठित वकील, विदेशी मामलों के विशेषज्ञ और लेखक भी हैं, जिन्होंने समकालीन इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर पुस्तकें लिखी हैं। पिछले माह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में अर्जेंटीना के राजदूत से परिचय पत्र प्राप्त किया। नवेद मियां ने राजदूत मारियानो अगस्टिन काउसिनो का आभार व्यक्त किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.