रामपुर में 26 जून 2026 को थाना अजीमनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खोद कर्बला मेले के दौरान लगभग 7 वर्षीय एक बालक अपने परिजनों से बिछड़कर खो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना अजीमनगर पुलिस ने तत्काल सक्रियता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालक की तलाश प्रारम्भ की गई
थाना अजीमनगर पुलिस ने मेले में तैनात पुलिस बल एवं महिला सुरक्षा दल की सहायता से लगातार अनाउंसमेंट कराते हुए एवं विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गई। त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप बालक को सकुशल खोज लिया
बालक को महिला सुरक्षा दल, थाना अजीमनगर द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाकर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, उसकी माता को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया, अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं मानवीय व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई,
