अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल महिला प्रशिक्षुओं एवं पुलिस कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन और उपस्थिति की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस लाइन में अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पुलिस कर्मियों को सुचारु एवं अनुकूल कार्य वातावरण मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.